BCCI का बड़ा फैसला, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से Ishan Kishan और Shreyas Iyer की छुट्टी; बोर्ड ने जारी की लिस्ट

 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार 28 फरवरी को अपना सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (Bcci Annual Central Contract 2024) का ऐलान किया है. इसमें स्टार विकेटकीपर बैटर ईशान किशन (Ishan Kishan) और स्टार बैटर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का नाम हटा दिया गया है. किशन और अय्यर को रणजी ट्रॉफी नजरअंदाज करने के लिए लगातार चेतावनी दी जा रही थी. वहीं अब बीसीसीआई ने इसको लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. बीसीसीआई ने ए प्लस ग्रेड में 4 प्लेयर्स, ए ग्रेड में 6 बी ग्रेड में 5 और सी ग्रेड में 15 खिलाड़ियों को जगह दी है. 



भारतीय बोर्ड ईशान किशन (Ishan Kishan) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) से काफी नाराज चल रही है. किशन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ब्रेक लिया था और उसके बाद से वो टीम में वापस नहीं दिखाई दिए. वहीं बीसीसीआई ने उन्हें रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए कह रही थी. लेकिन किशन ने बीसीसीआई (BCCI) की बातों को अनदेखा कर दिया था. बोर्ड ने ये साफ कर दिया है कि अगर कोई खिलाड़ी नेशनल ड्यूटी पर नहीं है, तो उसे रणजी ट्रॉफी खेलना होगा. वहीं श्रेयस अय्यर की बात की जाए, तो अय्यर ने रणजी न खेलने के लिए चोट का बहाना बनाया था. लेकिन नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने उनके झूठ से पर्दा उठा दिया.एनसीए ने ये साफ कर दिया था कि अय्यर मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं. 


ईशान किशन (Ishan Kishan) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (Bcci Annual Central Contract 2024) से बाहर होने के बाद खतरा मंडराने लगा है. दरअसल, अब आने वाले समय में टीम इंडिया में जगह बनाना दोनों खिलाड़ियों के लिए मुश्किल हो सकता है. भारतीय टीम (Team INdia) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पहले ही कहा था कि अगर कोई भी खिलाड़ी में खेलने की भूख नहीं होगी, तो टीम मैंनेजमेंट उसपर अपना समय खराब नहीं करेगा. 


बीसीसीआई की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट


बीसीसीआई ने अपना सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2024 में आकाश दीप, विजयकुमार विशाक, उमरान मलिक, यश दयाल और विद्वत कोवेरप्पा को तेज गेंजबाज कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है. 


ए+ ग्रेड (7 करोड़ रुपये सालाना)- रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा.


ए ग्रेड (5 करोड़ रुपये सालाना)- आर अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या


बी ग्रेड (3 करोड़ रुपये सालाना)- सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल


सी ग्रैड (1 करोड़ रुपये सालाना)- रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवन दूबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, केएल भरत, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार और आवेश खान.

Post a Comment

0 Comments