आंतरिक सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अब तक का सबसे बड़ा कड़ा संदेश दिया है.
नई दिल्ली में आयोजित ‘आतंकवाद निरोधी सम्मेलन’ में शिरकत करते हुए उन्होंने साफ कर दिया है कि मोदी सरकार आतंकवाद और संगठित अपराध (Organised Crime) के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’
की नीति पर चलते हुए एक व्यापक और घातक ‘360 डिग्री एक्शन प्लान’ लाने जा रही है. इस प्लान के निशाने पर मुख्य रूप से खालिस्तानी अलगाववादी,
नशीले पदार्थों के तस्कर और विदेशों में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले गैंगस्टर्स होंगे.
देश की सुरक्षा को गृह मंत्री ने अभेद्य बनाने के लिए सभी राज्यों की पुलिस के एंटी टेरर स्क्वायड (ATS) को मिलाकर एक ‘कॉमन स्ट्रक्चर’ बनाने का भी ऐलान किया, जिसकी कमान राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हाथों में होगी.
.jpg)
0 Comments