मुर्शिदाबाद और SIR मुद्दे पर अभिषेक बनर्जी का तीखा हमला

 बीजेपी पर अभिषेक बनर्जी ने शवों की राजनीति करने का आरोप लगाया. साथ ही मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद से जुड़े विवाद और SIR प्रक्रिया को लेकर बीजेपी और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है.







तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता अभिषेक बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर चल रही राजनीति और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर केंद्र सरकार, बीजेपी और चुनाव आयोग को घेरते हुए कई गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि मस्जिद या मंदिर जैसे धार्मिक स्थल किसी भी तरह की राजनीतिक रोटियों का विषय नहीं बनने चाहिए. जो लोग धार्मिक स्थलों को राजनीतिक हथियार के रूप में उपयोग करते हैं, उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए.

Post a Comment

0 Comments